'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन[ यूनेस्को]
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 4 नवम्बर 1946 को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए।
परिचय . यूनेस्को के 195 सदस्य देश हैं और सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। इसके कुछ सदस्य स्वतंत्र देश भी नहीं हैं। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। इसके ज्यादार क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रूप में है, जिसके अंतर्गत तीन-चार देश आते हैं, इसके अलावा इसके राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं।
यूनेस्को मुख्यतः शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिये अपनी गतिविधियां संचालित करता है। वह साक्षरता बढ़ानेवाले कार्यक्रमों को प्रायोजित करता है और वैश्विक धरोहर की इमारतों और पार्कों के संरक्षण में भी सहयोग करता है। यूनेस्को की विरासत सूची में हमारे देश के कई ऐतिहासिक इमारत और पार्क शामिल हैं। दुनिया भर के 332 अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ यूनेस्को के संबंध हैं। फिलहाल यूनेस्को के महानिदेशक आंद्रे एंजोले हैं। भारत 1946 से यूनेस्को का सदस्य देश है। संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी के रूप में, यूनेस्को का मिशन शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति, संचार और सूचना में अपने काम के माध्यम से शांति के निर्माण, गरीबी उन्मूलन, सतत विकास और पारस्परिक संवाद में योगदान करना है। सांस्कृतिक (29) आगरा किला (1983)
अजंता की गुफाएँ (1983)
नालंदा, बिहार (2016) में नालंदा महाविहार का पुरातात्विक स्थल
सांची में बौद्ध स्मारक (1989)
चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क (2004)
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) (2004)
गोवा के चर्च और रूपांतरण (1986)
एलीफेंटा गुफाएँ (1987)
एलोरा गुफाएँ (1983)
फतेहपुर सीकरी (1986)
ग्रेट लिविंग चोल मंदिर (1987,2004)
हम्पी में स्मारक समूह (1986)
महाबलीपुरम में स्मारक समूह (1984)
पट्टादकल में स्मारक समूह (1987)
राजस्थान के पहाड़ी किले (2013)
ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद (2017)
हुमायूँ का मकबरा, दिल्ली (1993)
खजुराहो समूह के स्मारक (1986)
बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर (2002)
भारत का पर्वतीय रेलवे (1999,2005,2008)
कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली (1993)
रानी-की-वाव (महारानी का स्टेपवेल) पाटन, गुजरात (2014)
लाल किला परिसर (2007)
भीमबेटका के रॉक शेल्टर (2003)
सूर्य मंदिर, कोणार्क (1984)
ताज महल (1983)
आधुनिक आंदोलन के लिए एक उत्कृष्ट योगदान, Le Corbusier के वास्तुशिल्प कार्य
द जंतर मंतर, जयपुर (2010)
मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एनसेम्बल (2018)
प्राकृतिक (7)
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र (2014)
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (1985)
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (1985)
मानस वन्यजीव अभयारण्य (1985)
नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (1988,2005)
सुंदरबन नेशनल पार्क (1987)
पश्चिमी घाट (2012)
मिश्रित (1)
खंगचेंद्ज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान (2016)
Comments