Skip to main content

पाबूजी राठौड़



पाबूजी राठौड़

पूरा नाम

पाबूजीराठौड़

जन्म

संवत 1313

जन्म भूमि

कोलूमंड गाँव, फलौदी, जोधपुर

पिता/माता

धाँधल जी राठौड़

प्रसिद्धि

वीर योद्धा

अवतार

पाबूजी को लक्ष्मणजी का अवतार माना जाता है।

विशेष

प्रतिवर्ष चैत्र अमावस्या को पाबूजी के मुख्य 'थान' (मंदिर गाँव कोलूमण्ड) में विशाल मेला लगता है, जहाँ भक्तगण हज़ारों की संख्या में आकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं।

अन्य 

पाबूजी को गायों, ऊँटों एवं अन्य पशुओं का रक्षक देवता भी कहा जाता हैं। इन्हें 'प्लेग रक्षक' भी माना जाता है। पशु के बीमार हो जाने पर ग्रामीण पाबूजी के नाम की 'तांती'  पशु को बाँध कर मनौती माँगते हैं।

पाबूजी राजस्थान के लोक देवताओं में से एक माने जाते हैं। राजस्थान की संस्कृति में इन्हें विशेष स्थान प्राप्त है। पाबूजी उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने लोक कल्याण के लिए अपना सारा जीवन दाँव पर लगा दिया और देवता के रूप में हमेशा के लिए अमर होगए।पाबूजी को लक्ष्मणजी का अवतार माना जाता है। राजस्थान में इनके यशगान स्वरूप 'पावड़े' (गीत) गाये जाते हैं व मनौती पूर्ण होने पर फड़ भी बाँची जाती है। 'पाबूजी की फड़' पूरे राजस्थान में विख्यात है।जन्मराजस्थान के प्राचीन लोक जीवन में कुछ ऐसे व्यक्तित्व हुए हैं, जिन्होंने लोक कल्याण के लिए अपना जीवन तक दाँव पर लगा दिया। लोक देवता पाबूजी का जन्म संवत1313 में जोधपुर ज़िले में फलौदी के पास कोलूमंड नामक गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम धाँधल जी राठौड़ था। वे एक दुर्ग के दुर्गपति थेपाबूजी का विवाह अमरकोट के सोढ़ा राणा सूरजमल की पुत्री के साथ तय हुआ था। वीर पाबूजी राठौड़ ने अपने विवाह में फेरे लेते हुए सुना कि डाकू एक अबला देवल चारणी की गायों को हरण कर ले जा रहे हैं। उन्होंने उस महिला को उसकी गायों की रक्षा का वचन दे रखा था। गायों के अपहरण की बात सुनते ही वे आधे फेरों के बीच ही उठ खड़े हुए तथा गायों की रक्षा करते हुए वीर-गति को प्राप्त हुए। इसी कारण पाबूजी को गायों, ऊँटों एवं अन्य पशुओं का रक्षक देवता भी कहा जाता हैं। इन्हें 'प्लेग रक्षक' भी माना जाता है। पशु के बीमार हो जाने पर ग्रामीण पाबूजी के नाम की 'तांती' (एक धागा) पशु को बाँध कर मनौती माँगते हैं। मान्यता है कि इसपशुओंकी बीमारी दूर हो जाती है।पाबूजी को लक्ष्मणजी का अवतार माना जाता है। इनकी प्रतिमा में इन्हें भाला लिए हुए एक अश्वरोही के रूप में अंकित किया जाता है। प्रतिवर्ष चैत्र अमावस्या को पाबूजी के मुख्य 'थान' (मंदिर गाँव कोलूमण्ड) में विशाल मेला लगता है, जहाँ भक्तगण हज़ारों की संख्या में आकर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं।राजस्थान के लोक जीवन में कई महान् व्यक्तित्व देवता के रूप में सदा के लिए अमर हो गए। इन लोक देवताओं में कुछ को 'पीर' की संज्ञा दी गई है। एक जनश्रुति के अनुसार राजस्थान में पाँच पीर हुए हैं। इन्हें 'पंच पीर' भी कहा जाता है, जिनके नाम इस प्रकार हैं-
  1. पाबूजी
  1. हड़बूजी
  1. रामदेवजी
  1. मंगलियाजी
  1. मेहाजी
 दोहा इस प्रकार है-पाबू, हड़बू, रामदे, मांगलिया, मेहा। पांचो पीर पधारज्यों, गोगाजी जेहा॥पाबूजी की फड़ पाबूजी के यशगान में 'पावड़े' (गीत) गाये जाते हैं व मनौती पूर्ण होने पर फड़ भी बाँची जाती है। 'पाबूजी की फड़' पूरे राजस्थान में विख्यात है, जिसे भोपे बाँचते हैं। ये भोपे विशेषकर थोरी जाति के होते हैं। फड़ कपड़े पर पाबूजी के जीवन प्रसंगों के चित्रों से युक्त एक पेंटिंग होती है। भोपे पाबूजी के जीवन कथा को इन चित्रों के माध्यम से कहते हैं और गीत भी गाते हैं। इन भोपों के साथ एक स्त्री भी होती है, जो भोपे के गीतोच्चारण के बाद सुर में सुर मिलाकर पाबूजी की जीवन लीलाओं के गीत गाती है। फड़ के सामने ये नृत्य भी करते हैं। ये गीत रावण हत्था पर गाये जाते हैं, जो सारंगी के जैसा वाद्य यन्त्र होता है। 'पाबूजी की फड़' लगभग 30 फीट लम्बी तथा 5 फीट चौड़ी होती है। इस फड़ को एक बाँस में लपेट कर रखा जाता है। पाबूजी के अलावा अन्य लोकप्रिय फड़ 'देवनारायण जी की फड़' होती है। 

Comments

Popular posts from this blog

करेंट अफेयर्स : टेस्ट

1 .इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: यह संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी अंतर-सरकारी संस्था है। भारत OIC के पर्यवेक्षक देशों में से एक है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? A केवल 1 B केवल 2 C 1 और 2 दोनों D न तो 1 और न ही 2   click here for answer 2 . प्रधानमंत्री जी-वन योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: इसे देश में 2G इथेनॉल क्षमता निर्मित करने हेतु एक उपकरण के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी (CHT) इस योजना के लिये कार्यान्वयन एजेंसी होगी। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? A केवल 1 B केवल 2 C 1 और 2 दोनों D न तो 1 और न ही 2     click here for answer 3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: सरकार ने 2022 तक पेट्रोल में 10% इथेनॉल सम्मिश्रण किये जाने का लक्ष्य रखा है। तीसरी पीढ़ी के जैव ईंधन शैवाल से प्राप्त होते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? A केवल 1 B केवल...

भारत में नदी डॉल्फ़िन जनसंख्या कम

भारतीय सुंदरबन की केंद्रीय और पूर्वी जल प्रणाली में लवणता में वृद्धि के परिणामस्वरूप क्षेत्र में गंगा नदी डॉल्फ़िन की आबादी में कमी आई है। शोधकर्ताओं ने प्रजातियों के कुछ सबूत केवल सुंदरबन के पश्चिमी भाग में पाए हैं, जहां लवणता कम है। लवणता में वृद्धि के कारण: अपस्ट्रीम मीठे पानी के प्रवाह के साथ खोया कनेक्टिविटी; जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न समुद्र के स्तर में वृद्धि; जल विचलन और बड़े बैराज के कमीशन जैसे जल-संबंधी संशोधन। सुंदरबन में मीठे पानी का प्रवाह इन प्रजातियों के निर्वाह के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उच्च लवणता वाले डॉल्फिन के लिए पानी में डूबे रहना मुश्किल हो जाता है। मुठभेड़ की एक उच्च दर नदियों और हिस्सों में नोट की गई थी जिसमें मोटरयुक्त नावों, कम नदी यातायात और अधिक देशी नौकाओं का सीमित उपयोग था। इससे पहले 2018 में, यह बताया गया था कि विक्रमशिला गंगात्मक डॉल्फिन अभयारण्य (वीजीडीएस) में डॉल्फिन की आबादी में भी गिरावट आई थी। काजीरंगा में वॉटरफॉल का बेसलाइन सर्वे विभिन्न पक्षी प्रजातियों के सर्वेक्षण के लिए, विशेष रूप से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जलप्रपात आयोजित ...

विलुप्त हो रही गोरया

आईयूसीएन (IUCN) रेड लिस्ट (Red List) के अनुसार, वर्ष 1969 में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षी की आबादी लगभग 1,260 थी और वर्तमान में देश के पाँच राज्यों में मात्र 150 सोन चिरैया हैं। हाल ही में भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India-WII) के ताज़ा शोध में यह बात सामने आई है। सोन चिरैया बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि एक समय सोन चिरैया भारत की राष्ट्रीय पक्षी घोषित होते-होते रह गई थी। जब भारत के ‘राष्ट्रीय पक्षी’ के नाम पर विचार किया जा रहा था, तब ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ का नाम भी प्रस्तावित किया गया था जिसका समर्थन प्रख्यात भारतीय पक्षी विज्ञानी सलीम अली ने किया था। लेकिन ‘बस्टर्ड’ शब्द के गलत उच्चारण की आशंका के कारण ‘भारतीय मोर’ को राष्ट्रीय पक्षी चुना गया था। सोन चिरैया, जिसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (great Indian bustard) के नाम से भी जाना जाता है, आज विलुप्त होने की कगार पर है। शिकार, बिजली की लाइनों (power lines) आदि के कारण इसकी संख्या में निरंतर कमी होती जा रही है। परिचय ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ भारत और पाकिस्तान की भूमि पर पाया जाने वाला एक विशाल पक्षी है। यह विश्व ...